तूफान मेल न्यूज ,जरी।
पुलिस थाना कुल्लू के अंर्तगत आने वाली पुलिस चौकी जरी में चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने डुंखरा के समीप नेचर रिज़ॉर्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक HRTC बस (HP18B 7106) की नियमानुसार चेकिंग की तो सतमान जाखरी (उम्र 43 वर्ष) पुत्र केश जाखरी निवासी थवांग रोलपा रेवती आंचल, नेपाल के कब्जा से 494 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त मामलों में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्डं हासिल किया जाएगा। अभियागों मे अन्वेषण जारी है।
494 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
