कार दुर्घटना में एक भाई की मौत दूसरा गंभीर घायल

Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,ऊना।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान विवेक पुत्र युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है।

जबकि उसके भाई दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात्रि करीब 12:30 बजे दीपक व विवेक दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलोह गांव में एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर बड़ोह लौट रहे थे। बड़ोह पहुंचते ही विवेक ने बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सफेदे के पेड़ जा टकराई।

दोनों भाई घायल अवस्था सड़क पर गिर पड़े। एम्बुलेंस से दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। वही दीपक को प्राथमिक इलाज देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!