तूफान मेल न्यूज सोलन।
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक महिला की आबरू तार-तार करने का मामला सामने आया है। यही नहीं महिला के साथ बलात्कारी ने नशीला पदार्थ पिला कर महिला की वीडियो भी बनाई और उसके बाद ब्लैकमेल भी करने लगा। मामला
सोलन के परवाणू क्षेत्र का है जहां गुरु ग्राम निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप जड़ा है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो गई थी, फिर से विवाह करने का मन बनाया और विवाह के लिए एक महिला से संपर्क किया। उस महिला ने उसे सितम्बर, 2020 में दीपक गुप्ता से मिलवाया जो खुद भी विवाह करना चाहता था।

तभी 4 नवम्बर, 2020 को दीपक गुप्ता ने उसे कसौली ट्रिप पर चलने के लिए कहा, जिस पर वह उसके साथ कसौली आ गई। कसौली आने के बाद दीपक गुप्ता ने उसे जूस में कोई नशीली दवा मिलाकर पिला दी जिससे महिला बेहोश हो गई। महिला की बेहोशी का फायदा उठाकर दीपक गुप्ता ने उससे दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।
जिसके बाद उसने महिला को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।