केयर हिमालय संस्था ने किया अपना 2023-24 कलेंडर का विमोचन,हिमालय की संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक परिवेश को विश्व के पटल पर लाने का प्रयास


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज कुल्लू।
हिमालय की अग्रहनी संस्था केयर हिमालय ने अपना 2023-24 कलैंडर का विमोचन किया। एक सादे समारोह में इस कलेंडर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रसून शर्मा प्रसिद्व उद्यमी कार्यक्रम के चीफ गेस्ट रहे और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस कलब ऑफ कुल्लू के अध्यक्ष धनेश गौतम ने की। केयर हिमालय संस्था हिमालय क्षेत्र में विभिन्न समाजिक, आर्थिक, कला, संस्कृति क्षेत्र में कार्यरत है और हर वर्ष हिमालय क्षेत्र में एक प्रतियोगिता के आधार पर फोटो का सलेक्शन करके कलेंडर का निर्माण करती है। इस कलेंडर में खास बात यह रहती है कि पूरे हिमालय क्षेत्र में प्रकृति व संस्कृति के आधार पर फोटोग्राफी प्रतिस्पर्धा करवाई जाती है। इस प्रतिस्पर्धा में सबसे अच्छे फोटो को कलेंडर में बाइलाइन (फोटोग्राफर) के नाम सहित जगह दी जाती है। इस वर्ष का कलेंडर


“पहाड़ी हूं यार“ थीम पर आधारित था और इसमें केयर हिमालय को हिमालय क्षेत्र ही नहीं अपितु विश्व के विभिन्न देशों से प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। चयन कमेटी ने उत्कृष्ट छाया चित्रों का संकलन कर इसे प्रकाशित करने का प्रयास किया है। इस कलैंडर के माध्यम से संस्था का उद्देश्य हिमालय की संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक परिवेश को विश्व के पटल पर लाना था।

संस्था पूरे हिमालय की संस्कृति, भूगौलिक परिस्थिति का समावेश व संरक्षित करने का माध्यम …प्रसून शर्मा

इस अवसर पर मुख्यतिथि प्रसून शर्मा ने केयर हिमालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पूरे हिमालय की संस्कृति, भूगौलिक परिस्थिति का समावेश करके संरक्षित करने का माध्यम बनी है। यही नहीं हिमालय क्षेत्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी कर रही है। यही कारण है कि आज हिमालय के कई देशों के लोग व वुद्धिजीवी एक छत के नीचे आकर संस्कृति का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

क्या कहा धनेश गौतम ने
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रेस क्लब के प्रधान धनेश गौतम ने कहा कि केयर हिमालय से जुड़े हर सदस्य मेहनती व हिमालय की संस्कृति को संरक्षित करने के बारे चिंतित है। उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक विवेक शर्मा का योगदान समाज के लिए असवर्णीय हैं। वे सिर्फ एक अधिकारी नहीं बल्कि समाज के एक बहुत बड़े समाजसेवक के अलावा समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केयर हिमालय, पूरे हिमालय क्षेत्र की संस्कृति को एक छत के नीचे लाने में सफल हो रहा है और हमें विश्वास है कि एक दिन इसके साथर्क परिणाम सामने आएंगे।

क्या कहना है केयर हिमालय के संस्थापक विवेक शर्मा का

केयर हिमालय वित्तीय वर्ष 2023-24 कलैंडर का विमोचन प्रसून शर्मा प्रसिद्व उद्यमी ने एक सादे समारोह में किया। हस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस कलब कुल्लू के अध्यक्ष धनेश गौतम ने की। केयर हिमालय संस्था हिमालय क्षेत्र में विभिन्न समाजिक, आर्थिक, कला, संस्कृति क्षेत्र में कार्यरत है। इस वर्ष कलैंडर “पहाड़ी हूं यार“ थीम पर आधारित है और इसमें हमें हिमालय क्षेत्र ही नहीं अपितु विश्व के विभिन्न देशों से प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। चयन कमेटी ने उत्कृष्ट छाया चित्रों का संकलन कर इसे प्रकाशित करने का प्रयास किया है। इस कलैंडर के माध्यम से हमारा उद्देश्य हिमालय की संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक ओरिवेश को विश्व के पटल पर लाना है।

विश्व के कई देशों से आई प्रविष्टियां:सचिन शर्मा
इस अवसर पर केयर हिमालय के संरक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि केयर हिमालय द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धा में विश्व के कई देशों से प्रविष्टियां आई। उनमें से सबसे बेहतरीन तस्वीरों को कलेंडर में जगह दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!