उत्तराखंड के मंत्री का आकस्मिक निधन

Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,दिल्ली।
उत्तराखंड के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सड़क यातायात, मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम विकास विभागों के कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का बुधवार को निधन हो गया। वह बागेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। जहां से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आनन फानन में कार्यक्रम छोड़कर बागेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। चंदन राम दास का जन्म 10 अगस्त 1957 को हुआ था। वह बागेश्वर से भाजपा से विधायक चुने गए थे। उनकी तबीयत पिछले लंबे समय से खराब चल रही थी। वह चार बार विधानसभा चुनाव जीते थे और पहली बार कैबिनेट मिनिस्टर बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!