आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन,किस राशि पर क्या रहेगा ग्रहों का प्रभाव देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज डेस्क।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वालों के लिए आज आपका दिन खास रहेगा। आज घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आ सकती है। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं।

शुभ अंक : 4, शुभ रंग : हरा

वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। आज समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है। आज जीवन को संतुलित करके और काम को व्यस्थित तरीके से करने की भावना को विकसित करना उलझनों को कम करेगा।

शुभ अंक : 5, शुभ रंग : आसमानी

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी, लेकिन ख़ुद को शांत रखें। आप इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आज आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे।

शुभ अंक : 6, शुभ रंग : हरा

कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। आपको किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए।

शुभ अंक : 7, शुभ रंग : नारंगी

सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के माता-पिता की सेहत अगर गड़बड़ चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आज आपको जीवन में आगे बढने की राह में अग्रसर रहेंगे। आज करियर में भविष्य में लाभ देने वाले फैसलें लेंगे। आज आपको पैसों का निवेश करने से बचना होगा क्योंकि हानि के संकेत हैं।

शुभ अंक : 9, शुभ रंग : नारंगी

कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक आज के दिन उदास और अवसाद ग्रस्त न हों। आज निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आज घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें।

शुभ अंक : 2, शुभ रंग : बैंगनी

तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिन मिला-जुला रहेगा। आज छोटे कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कुछ आसपास के लोगों के साथ आपकी थोड़ी बहस हो सकती है।

शुभ अंक : 4, शुभ रंग : पीला

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आज किसी से कर्जा न लें। अपने पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। आपआज ऐसे काम हाथ में लेंगे जो रचनात्मक प्रकृती के हैं।

शुभ अंक : 7, शुभ रंग : फिरोजी

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए के लिए आज बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके पार्टनर को आज नाराज कर सकती हैं। आज अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आज घर वालों के साथ समय बिताना आपको ख़ुशनुमा अनुभव देगा।

शुभ अंक : 3, शुभ रंग : हरा

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके कामों में थोड़ी सी रूकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेना चाहिए, इससे आपको आने वाले समय में लाभ भी हो सकता है।

शुभ अंक : 5, शुभ रंग : पीला

कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातक की आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, इस यात्रा के दौरान आपको बड़ा फायदा भी होने वाला है। आपकी यात्रा मंगलमय हो। जिसके प्रति आप नियंत्रण कर रहे हैं वह कार्य सफल होगा। आज के दिन अगर आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा।

शुभ अंक : 4, शुभ रंग : नीला

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातक आज बहुत उत्साह में रह सकते हैं। आज आप परिवार वालों के साथ आप बेहतर समय बितायेंगे। आज घऱ में खुशी का वातावरण रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिये जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ अंक : 8, शुभ रंग : ग्रे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!