तूफान मेल न्यूज बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा
राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गंभरोला के पास पेश आया।
यहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दंपत्ति की मौत हो गई है।
मृतकों में लीप कुमार (60) और गायत्री देवी (55) शामिल है जबकि दंपती के बेटा सूरज और चालक नंदीश लक्ष्मी नरसिम्हा (50) घायल है। जानकारी के अनुसार यह परिवार बिहार के गया जिले के बेलागंज का है जो परिवार मनाली में घूमने आया था।
मनाली से लौटते समय गंभरोला में उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा गाड़ी में सवार चारों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर दिलीप कुमार और उनकी पत्नी गायत्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और शवों को अपने कब्जे में लिया है।
दर्दनाक हादसा:चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर पर्यटक दंपति की मौत,दो घायल
