तूफान मेल न्यूज ,ऊना।
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। ऊना के बहड़ाला के पास यह दर्दनाक हादसा सामने आया जहां 4 वर्षीय बच्ची व उसकी मां को स्कूटर ने रौंद दिया। घटना में बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हुई है।
मृतक बच्ची की पहचान रिजवाना खातून पुत्री राफिद निवासी बिहार, हाल निवासी बहडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
वहीं मां का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने बाइक चालक से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रूबाना खातून वीरवार सुबह बहडाला स्कूल में अपनी चार वर्षीय बच्ची रिजवाना खतून की स्कूल में एडमिशन करवा कर वापस घर लौट रही थी। सड़क क्रॉस करते समय यह हादसा पेश आया।