प्रसन्न रहेगी मेष, वृष, सिंह, तुला, धनु, मकर राशि,है चंद्रमा का बल,अन्य राशियों पर क्या रहेगा ग्रहों का प्रभाव, देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ शुक्रवार का राशिफल


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

7 अप्रैल शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा का आयोजन किया जाएगा। तो वही शुक्र की होरा दोपहर 1:26 से लेकर 2:29 तक रहेगी। आचार्य पुष्पराज का कहना है कि मेष, वृष, सिंह, तुला, धनु, मकर राशि में चंद्रमा का बल रहेगा। तो वहीं विभिन्न राशियों में भी अलग-अलग परिणाम देखने को मिलेंगे।
मेष:
मेष राशि के जातकों का व्यक्तित्व सबको अपनी और आकर्षित करेगा। वही जो व्यापारी कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जाएंगे। उन्हें अपने धन को संभालना होगा। क्योंकि धन चोरी के योग बन रहे हैं।
वृष:
वृष राशि के जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें। वही धन को बचाने की दिशा में भी काम करें। धन के बारे में आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। जिसके चलते उन्हें तनाव का सामना करना पड़ेगा। सारा दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों की सेहत ठीक रखेगी। लेकिन यात्रा उनके लिए तनावपूर्ण साबित होगी। मुनाफे के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक को अपनी समस्या का समाधान मिलेगा और उनकी इच्छाएं पूरी होगी। उनके द्वारा जो मेहनत की गई है उसका फल भी अब उन्हें मिलेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा और किसी से जान पहचान भी होगी। वही लंबे वक्त के लिए निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातक अपनी सेहत की ओर ध्यान दें। इसके अलावा रियल एस्टेट में निवेश करना भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़े हुए कार्य पूरे होंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को योग व ध्यान का सहारा लेना चाहिए। ताकि मानसिक तनाव कम हो सके। इसके अलावा घरेलू मुद्दों की तरफ भी ध्यान देना आवश्यक है।
धनु:
धनु राशि के जातकों का दिन काम के लिए बेहतर हैं। बड़े कारोबारियों को पैसा निवेश करने से पहले किसी की सलाह लेने की आवश्यकता है। वरना आर्थिक नुकसान होने के भी योग बन रहे हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों की सेहत ठीक रहेगी। लेकिन यात्रा में उन्हें काफी थकान होगी। घर में किसी समारोह के चलते धन खर्च करना होगा।
कुंभ:

कुंभ राशि के जातक अपनी निर्भरता के चलते सभी हालातों का सामना कर सकेंगे। इसके अलावा जो लघु उद्योग करते हैं उन्हें उद्योग में फायदा होगा। परिवार जनों की सलाह से ही आर्थिक लाभ होगा।
मीन:
मीन राशि के जातक सामाजिक कार्य में भाग लेंगे और जीवनसाथी के संबंध भी अच्छे रहेंगे। परिवारजनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

क्या है चंद्रमा का बल
उच्च का चंद्रमा हमेशा हमारे मन को प्रसन्न रखता है। विपरीत परिस्थितियों में भी यह मन को दुखी नहीं होने देते हैं। वहीं अगर उच्च के चंद्रमा पर देवगुरू बृहस्पति की दृष्टि पड़ जाए तो चंद्रमा और बलवान हो जाता है और इससे बहुत ही शुभ माना जाने वाला गजकेसरी योग भी बन जाता है।
चंद्रमा का बल कम होने से क्या होता है
जब कोई ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में कमजोर होता है, तो व्यक्ति के जीवन पर उसके प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलते हैं. चंद्र ग्रह का संबंध व्यक्ति के मस्तिष्क से होता है. अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, तो उसे दिमाग में दबाव महसूस होता है और वह मानसिक रूप से कई बीमारियों का शिकार हो जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!