तूफान मेल न्यूज।
अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हस रही है। यह बयान उन्होंने एक मामले में कोर्ट में पेश होने के बाद कही।
उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का केस चल रहा है। अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया जा रहा है। उन पर मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए।
कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा- मैंने कोई अपराध नहीं किया। मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।
उन्होंने सुबह 11:30 बजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 57 मिनट सुनवाई के बाद दोपहर 12:30 बजे फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने अपने घर मार-ए-लागो में रात सवा आठ बजे स्पीच दी। उन्होंने बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा- अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हंस रही है।
ट्रम्प बोले अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हस रही है
