हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम,कब और होगी ओलावृष्टि,बर्फबारी, देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज शिमला।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी के बाद आज हल्की धूप खिलेगी लेकिन कल से फिर ओलावृष्टि, बारिश व बर्फबारी से जीवन अस्तव्यस्त होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कल से फिर बारिश व ओलावृष्टि होने का अलर्ट दिया है। आज भी जहां निचले क्षेत्रों में हल्की धूप खिलेगी वहीं ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है।


प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 5 से 12 डिग्री तक नीचे गिर गया है। चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 11.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। धर्मशाला का तापमान 9.2 डिग्री की कमी के साथ 14 डिग्री, शिमला का न्यूनतम 5.7 डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री, ऊना का 7.4 डिग्री की कमी के साथ 22.6 डिग्री, मनाली का 8.2 डिग्री की कमी के साथ 11 डिग्री, सोलन का तापमान न्यूनतम 6.5 डिग्री अधिकतम 19 डिग्री और कांगड़ा का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री व अधिकतम 17.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।

तापमान गिरने से बागबान परेशान
तापमान में आई गिरावट से प्रदेश के बागबान वेहद चिंतित है। तापमान में आई कमी बागबानों के लिए बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है। इससे सेब और दूसरों फलों की फ्लावरिंग व सेटिंग को नुकसान हो रहा है। हिमाचल में सेब के लिए भारी नुकसान पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!