हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतुष्ट शर्मा ने मरीजों के तमीरदारों के साथ मनाया जन्मदिन

Spread the love

-सुवह मरीजों को बांटे फल-दूध और सांयकाल अनपुरना में परोसा खाना
तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में समाजसेवा करने के लिए हर कोई आतुर है। क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत अर्थो के डॉक्टर संतुष्ट शर्मा ने अपना जन्मदिन मरीजों और तमीरदारों के साथ मनाया। सुवह के समय डाक्टर संतुष्ट ने मरीजों का जहां इलाज किया वहीं मरीजों को फ्रूट व दूध भी बांटा। इसके बाद सायंकाल डाक्टर संतुष्ट ने तमीरदारों को भोजन भी खिलाया।

यह प्रतिभोज उन्होंने अनपुरना संस्था के माध्यम से अस्पताल में दिया। गौर रहे कि अन्नपूर्णा संस्था अस्पताल में ही सेवा दे रही है। वहीं डाक्टर संतुष्ट भी समाज सेवा में हमेशा आगे रहते हैं। डाक्टर संतुष्ट पिछले करीब दो वर्षों से अर्थो वार्ड में सेवा दे रहे हैं और इससे पहले चंबा मेडिकल कालेज में सेवा दे चुके हैं। डाक्टर संतुष्ट ने कुल्लू में कई सफल व जटिल घुटना प्रत्यारोपण सहित कुल्हा प्रत्यारोपण भी किया है। इसी के साथ वह अस्पताल में हर प्रकार के हड्डी रोग संबधी इलाज में व्यस्त रहते हैं। वहीं आज उन्होंने अपना जन्मदिन भी मरीजों व उनके परिजनों के लिए समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!