तूफान मेल न्यूज ,बिलासपुर।
बिलासपुर जिला बार संघ का वार्षिक अधिवेशन बार रूम में प्रधान दौलत राम
शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें साल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया
जिसे बार संघ के सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदित किया। पुरानी
कार्यकारिणी को भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें
चुनाव अधिकारी डीएस कटवाल व धर्मेद्र रावत को बनाया गया। चुनाव में
सर्वसम्मति न बन पाने के कारण प्रधान और महासचिव का चुनाव मतों के माध्यम
से हुआ। जिसमें प्रधान विजय ठाकुर व श्याम लाल मैदान में उतरे। जबकि
महासचिव पद के लिए रूप लाल कटवाल और विजय ठाकुर जूनियर ने अपना नामांकन
दर्ज करवाया। मतदान के बाद अंतिम परिणामों में विजय ठाकुर को प्रधान चुना
गया जबकि विजय ठाकुर जूनियर को महासचिव चुना गया। वहीं सर्वसम्मति से
उपप्रधान आरके रघु, संयुक्त सचिव नेहा चौहान चुने गए। बाकि कार्यकारिणी
के गठन के लिए नवनियुक्त प्रधान विजय ठाकुर को अधिकृत किया गया। इस सभा
में तमाम बार संघ के सदस्य मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन में विजय हुई विजय ठाकुरों की और अब होंगे डबल विजय बिराजमान
