नीना गौतम ,तूफान मेल न्यूज जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति से बड़ी खबर आई है। एसपी मानव वर्मा ने जहां गत दिन कहा था कि देश के सबसे ऊंचे मार्ग दिल्ली-लेह मार्ग बहाल होने में समय लगेगा,वहीं उन्होंने आज एक बड़ी खबर ब्रेक की है। एसपी मानव वर्मा ने बताया है कि दारचा-शिंकला मार्ग फॉर बाई फॉर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। लिहाजा देश का सबसे ऊंचा दर्रा शिंकुला बहाल हो गया है और इसी के साथ जांस्कर वैली के भी दर्शन हो पाएंगे। हालांकि अभी यह मार्ग पर्यटकों के लिए बहाल नहीं किया है लेकिन दो-चार दिनों में यह भी संभव हो पाएगा। एसपी मानव वर्मा ने जानकारी दी है कि
दारचा शिंकुला सड़क मार्ग स्थानीय 4*4 वाहनों के लिए बहाल हो गया है। वाहनों की आवाजाही 9.00 AM से 2.00 PM के बीच में होगी तथा दारचा से आगे पर्यटक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। गौर रहे कि दिल्ली-लेह मार्ग सिर्फ मनाली से दारचा तक बहाल है और दारचा से आगे बारालाचा दर्रा को बहाल करने का भरसक प्रयास हो रहा है। हालांकि मार्ग काफी हद तक बहाल हो चुका है लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण आधिकारिक रूप से मार्ग को बहाल करना उचित नहीं है। वहीं दूसरी तरफ दारचा-शिंकुला मार्ग बहाल कर दिया है जो कारगिल वैली को जोड़ता है।
बड़ी खबर:दारचा-शिंकुला मार्ग 4 बाई 4 वाहनों के लिए बहाल
