पकड़े गए साथियों के मोबाइल से हुए कई खुलास
तूफान मेल न्यूज ,जालंधर। खालिस्तान समर्थक एवं वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह व उसकी योजनाओं के बारे कई खुलासे हो रहे हैं। अमृतपाल सिंह अपनी फौज बनाकर खालिस्तान देश बनाना चाहता था और अपने आप को कथित देश का प्रमुख यानिकि प्रधानमंत्री के सपने देख रहा था। इसके पीछे पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई का पूरा समर्थन मिल रहा था।

इसके लिए अमृतपाल सिंह ने बाकायदा अमृतसर खालसा फौज का निर्माण किया था और इस फौज को पूर्व फौजी ट्रेनिग दे रहे थे। यही नहीं अमृतपाल सिंह के घर के समीप शूटिंग रेंज तक का निर्माण किया गया था।

खालिस्तान का नक्शा था तैयार
अमृतपाल सिंह के पकड़े साथियों के मोबाइल से कई जानकारियां मिली है। खालिस्तान का नक्शा भी तैयार था। इसमें पाकिस्तान, जम्मूकश्मीर सहित कई क्षेत्र शामिल ह

खालिस्तान की करंसी का नक्शा भी था तैयार
खालिस्तान देश की करंसी का फोटो भी मिला है। जिसमें बीच में महात्मा गांधी की जगह अमृतपाल सिंह का फोटो है। यही नहीं खालिस्तान के झंडे का स्वरूप भी तैयार था। पुलिस ने खुलासा किया है कि वट्सएप ग्रुप पर युवाओं को बरगलाया जाता था। फौज की बुलेटप्रूफ जैकेट्स में बाकायदा एकेएफ लिखा रहता था।
