तूफान मेल न्यूज ,ऊना। नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत हिमाचल के ऊना जिला में
पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ऊना पुलिस ने अजौली में 524 ग्राम चरस पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने चरस के साथ गुलशन कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो कुठेड़ा खैरला अंब का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सदर ऊना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में आरोपी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
524 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
