संगिनी संघ की सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में किया दौरा और जाना हाल

Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,बिलासपुर।

अपनों द्वारा दुत्कारे गए वृद्धजनों को आश्रय देने की मंशा से घागस के दयोली में संचालित वृद्धाश्रम में बीते रोज एनटीपीसी की संगिनी संघ की सदस्याओं ने दौरा किया तथा वहां पर रह रहे बुजुर्गों के साथ काफी समय बिताया। संगिनी संघ परिवार में अध्यक्षा हरमिंदर कौर, उपाध्यक्षा आभा टंडन, सदस्य प्रियंका चंद्रा, शालिनी पाठक, ज्योत्सना देव, शिखा दयाल और सुमन शर्मा आदि शामिल रहे। इस अवसर पर उन्होंने मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम का दौरा किया तथा बुजुर्गों के रहन सहन व खान पान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य अधिवक्ता प्रकाश बंसल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा वृद्धाश्रम यानि अपना घर के बारे में बताया। अपना घर के सभी सदस्य संगिनी संघ के पदाधिकारियों से अपने दुख सुख सांझा किए तथा बहुत देर तक बातचीत की। इस दौरान संगिनी संघ की पदाधिकारियों ने अपना घर में लंच किया तथा सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अपना घर की ओर से अधिवक्ता प्रकाश बंसल के अलावा कोषाध्यक्ष हेमराज, स्टाफ नर्स आरती चंदेल व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!