तूफान मेल न्यूज, बिलासपुर।
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त
संघर्ष मोर्चा श्री नयना देवी खंड की बैठक बस स्टैंड पर स्थित सराए भवन
में जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत डीएसपी सीता राम कौंडल की अध्यक्षता में
संपन्न हुई। बैठक में श्री नयना देवी जी ब्लाॅक कार्यकारिणी का गठन किया
गया। यह चुनाव मोर्चा के प्रदेश संगठन सचिव कर्म सिंह तथा पर्यवेक्षक जीत
राम बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से राम
चंद डांगी को प्रधान चुना गया। जबकि चीफ पैट्रन वीर सिंह, बीडीसी सदस्य
विजय कुमार को उपप्रधान, गुरदर्शन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरि राम को
महासचिव, संयुक्त सचिव सुखराम, दौलत राम कोषाध्यक्ष, पवन कुमार को
सयंुक्त कोषाध्यक्ष, अकांउटेंट जरनल हरि राम डांगी, लेखाकार राम चंद, कमल
देव उपप्रधान खरकड़ी पंचायत को प्रेस सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों
की फेहरिस्त में वीना देवी, कुशल कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया। इसके
अलावा युवाओं को जोड़ने के लिए कुशल कुमार को यूथ विंग इकाई का प्रधान
चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान राम चंद डांगी ने कहा कि यह बहुत
हर्ष का विषय है कि अपने हकों के लिए समाज जागरूक हो रहा है तथा संयुक्त
संघर्ष मोर्चा द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि
श्री नयना देवी जी खंड में किसी भी आरक्षित व्यक्ति या परिवार के साथ
किसी भी प्रकार का अन्याय यदि होता है तो समस्त मोर्चा न्याय दिलाने के
लिए भरपूर कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.
भीम राव अंबेडकर द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर अपने हकों की रक्षा करने
के लिए यह इकाई दिन रात संघर्ष करेगी। वहीं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के
जिलाध्यक्ष एवं डीएसपी सीता राम कौंडल ने कहा कि देश डा. बीआर अंबेडकर
द्वारा निर्मित संविधान पर चल रहा है तथा समाज के हर वर्ग के अधिकार और
दायित्व इसमें निहित हैं। उन्होंने कहा कि समाज अब किसी प्रकार का शोषण
नही सकेगा। वहीं जिला महामंत्री नंद लाल आचार्य ने कहा कि सभी खंडों की
इकाईयों का गठन कर दिया गया है तथा इस अभियान के तहत लोगों को जोड़ा रहा
है ताकि इस संघर्ष को और मजबूती मिल सके। इस बैठक में राज्य उपाध्यक्ष
भगत सिंह, बर्फी देवी तथा सभी खंडो के प्रधान, महासचिवों के साथ करीब सौ
लोगों ने भाग लिया।
राम चंद डांगी अनुसूचित जाति जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त
संघर्ष मोर्चा श्री नयना देवी खंड
के प्रधान चुने
