तूफान मेल न्यूज, मंडी। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है। वाक्य प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह का है। जहां एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़खानी और अश्लील गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी महिला को गंदी नजर से देखता है और उसका अनुसरण करता है। विरोध करने पर गाली गलौच करता हैं। यही नहीं उसने सोशल मीडिया पर भी महिला के खिलाफ गंदी-गंदी गालियां भी लिखी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बल्ह में दी गई शिकायत में एक महिला ने बताया कि चमन लाल पुत्र धरम चंद निवासी ग्राम रीगढ़ उसे गलत नीयत से देखता रहता था। उसका अनुसरण करता है। फेसबुक पर गंदी-गंदी गालियां लिखता है। चमन लाल और उसका बेटा केतन घर में घुस गए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
महिला को गंदी नजर से देखने, गाली-गलौच व छेड़खानी पर मामला दर्ज
