तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू। जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि सुक्खू सरकार की यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसने 900 से अधिक संस्थान बंद कर दिए हैं और सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि भाजपा को बंद किए संस्थानों के विरोध में सड़कों उतर कर जन आक्रोश रैली का आयोजन करना पड़ रहा है। आनी के विधायक ने कहा कि सुक्खू सरकार को पूरे प्रदेश में घेरा जाएगा और पूरे प्रदेश में इस तरह की जन आक्रोश रैलियां हावी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने निरमंड से लेकर कुल्लू तक करीब 100 संस्थान बंद किए हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू कह रहे हैं कि धन बचाया जा रहा है लेकिन सरकार के सीपीएस झंडी लगाकर व पायलेट गाड़ी में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सुक्खू सरकार ने सभी विकास के कार्य बंद कर दिए हैं और अपने चेहतों को सुविधाएं दी जा रही है।
पूरे प्रदेश में होगी जन आक्रोश रैली:लोकेंद्र
