वन विभाग ने किया रेस्क्यू , एनिमल अस्पताल भी भर्ती
तूफान मेल न्यूज , कुल्लू। कुल्लू के जछणी गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए के शावक को नया जीवन दिया है। घायल अवस्था में पड़ा तेंदुए के बच्चे को लोगों ने पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर ले गए।

इसके बाद वन विभाग को अवगत करवाया और वन विभाग के कर्मचारियों ने शावक को रेस्क्यू कर एनिमल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में तेंदुए के बच्चे का जीवन बच गया है। वन विभाग के आरओ जोगिंद्र ने बताया कि शावक का उपचार चल रहा है और वह स्वस्थ है।

कुल्लू की गाहर वन्य प्राणी रेंज जछणी के पास यह वाक्य पेश आया। ग्रामीणों ने बताया कि यह शावक चल नहीं पा रहा है शायद पिछली टांग घायल थी। वन्य प्राणी विभाग ने शावक को डॉक्टर की निगरानी में रखा और ठीक होते ही वन्य प्राणी शरण्य में छोड़ा जाएगा। वन्य प्राणी विभाग ने बताया कि यह शावक ग्रामीणों ने शावक को सुरक्षित रखा था और अब इसका इलाज चल रहा है और पांच दिन तक इसे। अस्पताल में ही रखा जाएगा। तेंदुए के बच्चे को इंजेक्शन दिया गया है और पांच दिनों तक इसका उपचार चलेगा। इसका एक्सरे करने के बाद सही पता चलेगा कि कहां पर चोट है। स्वस्थ होने पर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।