तूफान मेल न्यूज, केलांग। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगबां के विधायक और पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली की माता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी किरण बाली के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर रविवार को कांगड़ा पहुंचे।

रविवार बाद दोपहर चामुंडा धाम में स्वर्गीय किरण बाली का अंतिम संस्कार किया गया। कांगड़ा स्थित उनके आवास से शव यात्रा 11 बजे नगरोटा विधानसभा के लिए रवाना हुई। नगरोटा के ओबीसी भवन में पार्थिव देह को दोपहर 2 बजे तक आम जनता के दर्शनों के लिए रखा गया। बाद दोपहर तीन बजे चामुंडा धाम में किरण बाली का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि किरण बाली के निधन से उन्हें निजी तौर पर आघात पहुंचा है। बाली परिवार से उनके परिवारिक संबंध रहे हैं। रवि ठाकुर ने कहा हमारे छोटे भाई रघुवीर बाली के कंधों पर अब परिवार की बड़ी जिम्मेदारी पड़ी है। उन्होंने कहा कि किरण बाली जी विनम्र ,मधुर स्वाभाव, सेवाभावी एवं अच्छे व्यक्तित्व की शख्सियत थीं। उनका हमें यूं छोड़ कर जाना हम सबके लिए बहुत दुख दाई भरा है। ईश्वर उनके परिवार जनों को ये दुख सहन करने की शक्ति दे , एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। रवि ठाकुर ने कहा कि वे अपनी और समस्त लाहुल स्पीति की जनता की तरफ से किरण बाली जी को श्रद्धा पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यहां बतादें कि रविवार को मुख्यमंत्री
सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष तौर पर कांगड़ा पहुंचे थे। इस दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, विप्लव ठाकुर, अजय वर्मा, डीसी निपुण जिन्दल, एसएसपी खुशहाल शर्मा , अरुण शर्मा और कई कांग्रेसी नेता भी उपस्थित रहे। यहां बताते चलें कि शनिवार रात को दिल्ली से स्वर्गीय किरन बाली का पार्थिव देह कांगड़ा पहुंचा था। बाली के घर श्रद्धांजलि देने के लिए सेंकड़ों की भीड़ जुटी रही।