भुन्तर में मिठाई बाँट कर युवा कांग्रेस ने मनाया कर्नाटका चुनाव की जीत का जश्न


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

कहा – बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ
तूफान मेल न्यूज, भुंतर।
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। इसी के चलते भुन्तर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, और जश्न मनाया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश ठाकुर ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की बढ़ती हुई बढ़त को देखते हुए आज जश्न मनाया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। बीजेपी की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ लोगों ने अपना भरोसा कांग्रेस पर दिखाया है। उन्होंने कहा की अब नरेंद्र मोदी का जादू खत्‍म हो गया है। भाजपा ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। नतीजों से यह साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस मुक्‍त की बात करते थे वो अब कर्नाटक से मुक्‍त हो गए हैं। साथ ही कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश ठाकुर, उपाध्यक्ष विनीत शर्मा, उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, जाँ पंचायत के प्रधान नीरज शर्मा, जरी युवक मण्डल के प्रधान विपिन ठाकुर, कार्यकर्ता विपिन शर्मा और महेश शर्मा मौजूद्द रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!