राज के इश्क में अंधी हुई सोनम राजा को मार डाला, मोहब्बत की खूनी दास्तां ने छीन ली जिंदगी

Published On:

राज के इश्क में अंधी हुई सोनम राजा को मार डाला, मोहब्बत की खूनी दास्तां ने छीन ली जिंदगी
तूफान मेल न्यूज डेस्क।

11 मई को शादी, 20 को हनीमून के लिए रवानगी और 2 जून को कत्ल। इंदौर के शादीशुदा जोड़े राजा रघुवंशी और सोमन रघुवंशी की कहानी देश भर में चर्चा का विषय बन गई है। एक बेवफा पत्नी ने कैसे अपने से पांच साल छोटे युवक के प्यार में पडक़र अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

जैसे-जैसे केस की परतें खुल रही हैं, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राजा रघुवंशी के पिता की प्लाईवुड की एक छोटी सी फैक्टरी थी, जिसमें राज कुशवाह नाम का लडक़ा काम करता था। फैक्टरी में सोनम रघुवंशी का भी आन-जाना लगा रहता था।

इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई और मामला प्यार तक जा पहुंचा। यहीं से शुरू हुई राजा रघुवंशी को मारने की साजिश। राजा और सोनम की शादी इंदौर में 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने शिलांग पहुंचे। वहां 23 मई को दोनों लापता हो गए।

दोनों की लंबी तलाश के बाद दो जून को एक गहरी खाई से राजा का शव मिला था, वहीं सोनम लापता हो गई थी। मामले में टविस्ट उस वक्त आया जब शिलॉंग के एक लोकल टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी की एंट्री हुई।

उसने बताया कि 23 मई को राजा और सोनम को तीन अन्य पुरुषों के साथ ट्रैकिंग करते देखा गया था। यह सभी हिंदी में बातें कर रहे थे, जिनको अल्बर्ट समझ नहीं पाया, क्योंकि उसे हिंदी नहीं आती थी।

राजा रघुवंशी का शव 2 जून को बेहद खराब हालत में मिला था और उसके हाथ से सोने की अंगूठी और चेन भी गायब थी। बताया जा रहा है कि राजा की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी और सोनम में अपने प्रेमी या अन्य तीन लोगों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। उधर, सोनम के परिजनों ने यह आरोप लगाया था कि उसे संभवत: अज्ञात लोग अगवा कर बांग्लादेश ले गए हैं। हालांकि लंबे समय तक उसकी छानबीन के बाद भी सोनम के न मिलने पर उस पर ही शक गहरा रहा था।