Himachal News; आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल- भूकंप के कारण निरमंड तहसील ऑफिस में फंसे लोग निरमंड उपमंडल प्रशासन और संबधित विभिगों ने किया बचाव

Published On:

  कुल्लू ; आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल- भूकंप के कारण निरमंड तहसील ऑफिस में फंसे लोग
निरमंड उपमंडल प्रशासन और संबधित विभिगों ने किया बचाव

ऋषभ शर्मा, आनी
आपदा प्रबंधन के तहत निरमंड में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। तहसील कार्यालय निरमंड इस दौरान भूकंप की चपेट में आया। आपदा के दौरान कार्यालय में करीब 37 लोग थे। अधिकतर लोगों ने भागकर जान बचाई और 12 लोग इसमें फंस गए।

मॉक ड्रिल के दौरान प्रात: 9 बजकर 50 मिनट पर आपदा आई। 9 बजकर 55 मिनट पर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया। और 10 बजे तक राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया। तहसील कार्यालय में फंसे 12 लोगों में एक व्यक्ति मृत घोषित किया गया। 4 गंभीर घायल हुए। इसमें से 1 गर्भवती महिला भी शामिल थी। कुछ गंभीर घायलों को रामुपर और शिमला अस्पताल रेफर किया गया और अन्य घायलों का उपचार निरमंड में स्थापित अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह की अगुआई में सीआईएसफ बायल प्रोजेक्ट, पुलिस, होम गार्ड, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, राज्सव विभाग और विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपसी समन्वय से राहत और बचाव कार्यों को अंजाम दिया।

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने इस दौरान कहा कि मॉक ड्रिल प्रशासन तथा आम लोगों को आपदा से निपटने के लिए सक्षम बनाती है। सरकारी तंत्र के साथ साथ आम लोग भी इस तरह के कार्यक्रम से जागरूक होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी और आम लोगों का आभार जताया।

मॉक ड्रिल कार्यक्रम में निरमंड उपमंडल स्तर के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।