तूफान मेल न्यूज , कुल्लू भाजपा संगठन द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत मंगलवार को कुल्लू जिला भाजपा द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक शौरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान लागू होने के 75 बर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में मंडल स्तर तक संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। संविधान गौरव अभियान’ के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का व्यापक प्रचार किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर व उनके मूल्यों को सही मायनों में भाजपा ने यथार्थ किया है। भाजपा की केंद्र सरकार के समय में डा० भीमराव अंबेडकर जी के देश में सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यों को पहचानते हुए भारत रत्न प्रदान किया गया था। यह अभियान भारतीय संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि 11 से 25 जनवरी तक भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजौरा, बंजार व मंगलौर मंडलों में 22 जनवरी को क्रमश: 10 बजे , 11 बजे व 1 बजे हाट सामुदायिक केंद्र, दुआला मंदिर व मंगलौर में मनाया जाएगा तथा वहीं 23 जनवरी को सैंज मंडल के अंतर्गत सैंज में 11 बजे संविधान दिवस मनाया जाएगा। विधायक शौरी ने कहा है कि सभी मंडलों में इस आयोजन को भव्य तरीक़े से मनाया जाएगा