देखें: विंटर कार्निवाल में नेहा दीक्षित इंडियन आइडल की परफॉर्मेंस

Spread the love

तूफान मेल न्यूज , मनाली

देखें वीडियो ,,,,,

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल की पहली संस्कृतिक संध्या में लोक क्लाकारों ने खूब धमाल मचाया। पहली संध्या में नेहा दीक्षित के तरानों पर दर्शकों ने जमकर धमाल मचाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पहली संध्या के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने देर तक सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ़ लिया। कार्निवाल की पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों की भीड़ नहीं जुट पाई। दर्शकदीर्घा का एक हिस्सा खाली देखा गया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले दिन कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं जम्मू के कलाकारों का लोकनृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। स्टार नाईट में नेहा दीक्षित ने दिल मेरा सोने का…, रिमझिम रिमझिम हवा,,, और जुबी जुबी,,,, और कजरा मोहब्बत वाला…, गीतों से दर्शकों का मन जीत लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत गाकर दर्शकों को झुमनेनपर विवश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!