देखें वीडियो ,,,,मणिकर्ण के चोज गांव में इकारौस रेटोरेंट का शुभारंभ, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने काटा रिवन,आधुनिक सुविधा से लैस है इकारौस

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू ।

देखें वीडियो ,,,,

प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मणिकर्ण के साथ लगते पर्यटन गांव चोज में इकारौस रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ है। यह रेस्तरां देश के नामी रेस्तरां है जहां पर्यटकों को हर सुविधा प्रदान होगी। हिमाचल के गांव में गोआ स्तर की सुविधा प्रदान होगी। इस रेस्टोरेंट का शुभारंभ पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने किया और उनके साथ ब्राह्मण सभा के चेयरमैन देव राज शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा स्थानीय बीडीसी,प्रधान कि वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।

रेस्टोरेंट के मालिक शौनक व उनकी धर्मपत्नी खुशी ने मुख्यतिथि पूर्व सांसद महेश्वर सिंह व अन्य मेहमानों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की सुविधा यहां की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देती है और इस तरह की सुविधा से स्तरीय पर्यटक घाटी में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि यहां देव संस्कृति चलती है और देवताओं के बिना कुछ भी नहीं होता है। लोग देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर जितना भी स्तरीय पर्यटन की बाढ़ क्यों न आए, देव संस्कृति को जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने रेटोरेंट का रिवन काट कर शुभारंभ किया और उन्हें बधाई दी।इस रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन कांसेप्ट लाया गया है और यह यूनिक कंसेप्ट है,जो इंडिया में पहली बार हो रहा है। इकारौस लोकल फूड व ग्लोवल फूड का फ्यूजन रेस्टोरेंट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!