तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
देखें वीडियो,,,
कांग्रेस सरकार से पहले भाजपा की सरकार पांच साल रही। जय राम जी को बताना चाहिए कि आपने इन पांच वर्षों में क्या किया। यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने 16231 करोड़ रुपए लास्ट के छह माह में उड़ाए और प्रदेश को कर्ज में डाला। 7 करोड़ की चपातियां धर्मशाला में खाई। क्या वह चपातियां सोने की थी या चांदी की।

28 करोड़ रुपए स्थापना दिवस के नाम पर उड़ाए और इस तरह करोड़ों रुपए बर्वाद किए। आज हमें कह रहे हैं कि सरकार के दो वर्ष का जश्न किस खुशी में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वादे पूरे किए हैं और शेष बचे वादे पांच वर्षों में पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पहला राज्य है जिसने दूध का दाम तय किया और आज गाय का दूध 45 व भैंस का दूध 55 रुपए लीटर के हिसाव से बिक रहा है।हिमाचल प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल बड़ा ही चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने साहसिक कदम से समस्त चुनौतियों से बाहर निकलने में सफलता हासिल की। विपक्ष द्वारा सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचे गए लेकिन मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल ओर सभी विधायकों द्वारा इस षड्यंत्र को असफल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार के उपलब्धियों से भरे हुए दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस उपलक्ष में बिलासपुर में 11 दिसम्बर को जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 10 में से 5 गारंटियों को पूरा किया जिसमें ओपीएस लागू कर दिया गया। महिलाओं को 1500 रुपए देने की भी लाहौल स्पीति से शुरू कर दी गई है और आज कई जिलों में यह योजना सफल हुई है और अन्य महिलाओं को भी यह योजना शीघ्र शुरू होगी। चरणबद्ध तरीके से इसे पूर्ण कर दिया जाएगा। प्रत्येक सरकारी स्कूल में इंग्लिश मीडियम भी शुरू कर दिया गया है। 680 करोड़ रुपए की स्टार्टअप योजना भी शुरू की गई है। प्रदेश सरकार ने 2 साल में इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद 4500 करोड़ रुपए का प्रदेश को अपने स्तर पर बजट का प्रावधान किया है। विपक्ष कहता है रोजगार नहीं मिले जबकि जल शक्ति विभाग में 4500 पद भरे गए तथा शिक्षा विभाग में करीब 3000 पद भरे गए हैं वहीं भाजपा के शासन काल में पेपर ही लीक हो जाया करते थे। विपक्ष को प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए सहयोग करना चाहिए। केंद्र से जितना सहयोग मिलना चाहिए उतना सहयोग नहीं मिल पाया है। विपक्ष इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे तो प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा।