लाहौल स्पीति के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग का अभ्यास बट रेंज जिस्पा में किया जा रहा है


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

पुलिस उप अधीक्षक केलांग राजकुमारअभ्यास का मुख्य उद्देश्य फायरिंग क्षमता और तात्कालिक प्रतिक्रिया को बढ़ाना है

21 पुलिस कर्मचारी अश्रु गैस व 228 पुलिस जवान फायरिंग का अभ्यास में शामिल.

हथियारों के सटीक और कुशल उपयोग की तकनीक सीख रहे हैं

तुफान मेल न्यूज,केलांग 3 अक्टूबर

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के पुलिस विभाग के जवान वार्षिक फायरिंग अभ्यास बट रेंज जिसपा में कर रहे हैं। तीन दिवसीय फायरिंग अभ्यास में 21 पुलिस कर्मचारी अश्रु गैस अभ्यास में भाग ले रहे हैं और केलांग उपमंडल के 228 पुलिस जवान जिस्पा बट रेंज में ही फायरिंग का अभ्यास कर रहे है इन के साथ में स्पीति उपमंडल के 33 जवानों भी प्रशिक्षण में शामिल है। पुलिस उप अधीक्षक राजकुमार ने बताया वे स्वयं ही इस अभ्यास का कड़ी निगरानी में सभी तय मापदंडों के अनुरूप संचालन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्पीति मंडल में तैनात शेष जवानों को फायरिंग अभ्यास स्पीति में करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस फायरिंग अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की फायरिंग क्षमता और तात्कालिक प्रतिक्रिया को बढ़ाना है। इस अभ्यास के माध्यम से पुलिस कर्मियों को वास्तविक स्थिति में हथियारों के सटीक और कुशल उपयोग की तकनीक सिखाई जा रही है। जिससे जिला की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!