देखें वीडियो:कांग्रेस में राज परिवार को समाप्त करने की साजिश,बोले गोविंद ठाकुर


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू

देखें वीडियो:कांग्रेस में राज परिवार को समाप्त करने की साजिश,बोले गोविंद ठाकुर

विस्तृत समाचार:

विक्रमादित्य सिंह सिर्फ सोशल मीडिया के ही नेता: गोविंद ठाकुर
स्व वीरभद्र सिंह के परिवार की राजनीति को खत्म करना चाहती है कांग्रेस
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के समक्ष भी कई चुनौतियां हैं। लेकिन बीजेपी इन सभी चुनौतियों से निपटना जानती है और मंडी संसदीय क्षेत्र से भी भाजपा के प्रत्याशी को ही जीत मिलेगी। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया के ही नेता है। जबकि धरातल पर उन्हें किसी बात की जानकारी नहीं होती है। वे राज परिवार में पैदा हुए और उन्होंने बचपन से लेकर आज तक सिर्फ सत्ता का सुख ही होता है। ऐसे में गरीब व्यक्ति की क्या परेशानी होती है इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि ऐसी क्या स्थिति बन गई कि शिमला ग्रामीण को छोड़कर विक्रमादित्य सिंह को मंडी का चुनाव लड़ना पड़ रहा है। अगर कांग्रेस सच में अपने नेताओं को जीताना चाहती तो वह यहां से फिर से सांसद प्रतिभा सिंह को ही चुनावी मैदान में उतारती। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी अब प्रदेश में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के परिवार के राजनीति को खत्म करने में जुटी हुई है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से पहले भी बीजेपी कांग्रेस के बड़े नेताओं को हरा चुकी है। पूर्व में जब स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तो उस दौरान भी भाजपा के नेता स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा ने प्रतिभा सिंह को चुनावी मैदान में हराया था। ऐसे में कांग्रेस इस बात कर बात पर बिल्कुल भी घमंड ना करें कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उनके नेता हार नहीं सकते हैं। विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र में टिकट तो दे दिया है। लेकिन उनकी जीत किस तरह से सुनिश्चित की जाएगी। इसके बारे में कांग्रेस पार्टी को कोई चिंता नहीं है। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से लाखों मतों की तादाद से हार जाएंगे। इस बात पर भाजपा को पूरा भरोसा है और पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भाजपा लगातार चुनावी रणनीति के तहत जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!