देखें विडियो,,,,, मनाली के जगत्सुख में भूस्खलन से ढाई मन्जिला मकान ढह गया, लाखों का नुकसान, 18 कुत्ते मलबे में दबे


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, मनाली

देखें विडियो,,,,,


जिला कुल्लू के उपमंडल मनाली के जगतसुख में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से ढाई मंजिला मकान ढह गया है। इसके अलावा एक गाय सहित 18 कुत्ते मलबे की चपेट में आ गए है। घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया। बता दें भूस्खलन से लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार नवदीप सिंह पुत्र सतगुरु सिंह निवासी गांव हरिपुर मनाली ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवनिवृत हुए हैं। उनकी बेटी गायत्री ने जगतसुख के नागनी नाले में योगेश का ढाई मंजिला मकान किराये पर लिया है।गायत्री यहां एनजीओ चलाकर जानवरों का रेस्क्यू सेंटर चलाती हैं। नवदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ जगतसुख में रहते हैं। मकान में एक गाय व 24 कुत्ते भी थे। रात को जब वे सोए हुए थे तो जोरदार धमाका हुआ।

जब उठकर देखा तो पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा घर में आ गया। भूस्खलन में एक गाय सहित 18 कुत्ते मलबे में दब गए। मलबे से छह कुत्तों को जीवित निकाला गया। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!