तूफान मेल न्यूज,शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनक मौत हो गई है। यह घटना शिमला जिला के चौपाल में बीती रात घटी।
एक बोलेरो कैंपर खाई में जा गिरी और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल का सिविल अस्पताल चौपाल में उपचार चल रहा है।
यह हादसा धबास-सरेन सड़क मार्ग पर चफलाह नामक स्थान पर हुआ है। इस हादसे में हांबल क्षेत्र के तीन लोगों की जान गई है। मृतक की पहचान कमल प्रकाश ठाकुर (44) डिमो गांव, देव दत्त (32) सरेन, राजेश कुमार (22) सरेन के तौर पर हुई है। वहीं घायल दिनेश भी सरेन गांव का रहने वाला है।
गाड़ी को कमल प्रकाश ठाकुर चला रहा था। ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने चौपाल अस्पताल में दम तोड़ा है।