भूस्खलन की चपेट में आया बच्चा मौत,14 घायल, एक महिला लापता


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,नाहन।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन विकासखंड की विक्रम बाग पंचायत में भूस्खलन की चपेट में मासूम बच्चा आ गया और जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधी रात को अचानक ही विक्रम बाग पंचायत के कंडईवाला गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया जिसके चलते परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान 14 वर्षीय इमरान मलबे के नीचे ही दब गया और उसकी मौत हो गई।
वहीं स्थानीय लोगों को जैसे ही इस घटना का पता चला तो वह मौके पर एकत्रित हो गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों द्वारा आधी रात से ही मलबे में मासूम को ढूंढने का कार्य शुरू किया गया था और आज सुबह तकरीबन 8:00 बजे के आसपास उसका शव बरामद भी कर लिया गया। वहीँ, कंडईवाला में एक महिला के भी लापता होने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!