देखें वीडियो,,, मनाली मे जिप लाइन से गिरी युवती, 30 फीट से निचे गहरी खाई में गिरी ,गम्भीर घायल

Last Updated:

देखें वीडियो,,, मनाली मे जिप लाइन से गिरी युवती, 30 फीट से निचे गहरी खाई में गिरी युवती , गम्भीर घायल

नागपुर से मनाली घूमने आए एक परिवार के साथ हादसा हो गया। यहां मनाली में जिप लाइन से लटकी युवती अचानक 30 फीट गहरी खाई में गिर गई।

इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि जिप लाइन की रस्सी टूटने से यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार नागपुर के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने मनाली गए थे।
 प्रफुल्ल बिजवे की बेटी त्रिशा जिप लाइन से लटक कर एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक

जिप लाइन की केबल टूट गई। इसके बाद त्रिशा 30 फीट से निचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में त्रिशा के पांव में गंभीर चोट आई है वहीं हादसे के बाद त्रिशा को में मनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कोई राहत नहीं मिलने पर उसे चंडीगढ़ में भी भर्ती कराया गया।