Himachal News;गरीबों, युवाओं के हित में काम कर रही केंद्र सरकार

Published On:

   कुल्लू ;   गरीबों, युवाओं के हित में काम कर रही केंद्र सरकार
गरीब कल्याण को 11 साल से समर्पित हैं भाजपा सरकार
सम्मान निधि से बढ़ाया किसानों का मान
ढालपुर में केंद्र सरकार के 11 साल होने पर बोले त्रिलोक जंबाल

केंद्र की भाजपा सरकार बीते 11 सालों से गरीबों के कल्याण और युवाओं के हितेषी कार्यक्रमों को लेकर लगातार काम कर रही है। जिसका फायदा आज देश की जनता को पहुंचा है। वही आज भी 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है और 6000 करोड़ की राशि किसानों का मान बढ़ाने के लिए किसान सम्मान निधि के रूप में दी जा रही है।

ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों का हित साधा है और आने वाले दिनों में भी कई ऐसे कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। जिससे देश की जनता को सीधा लाभ पहुंच सके।

ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल ने कहा कि मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के जरिए 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों तक पहुंची।

जिससे देश में भी भ्रष्टाचार कम हुआ। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान ने 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया और जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा।

जिसमें 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिए गए और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी। विधायक त्रिलोक जंबाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया और विदेश नीति में भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और वैश्विक मंचों पर बढ़ती साख ने देश को एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया।

अब आने वाले समय में भी युवाओं, महिलाओं, किसानों और बागवानो के लिए केंद्र सरकार के द्वारा नई नीति के तहत काम किया जा रहा है। ताकि भाजपा सरकार का जनहित का जो ध्येय है। वह जल्द से जल्द पूरा हो सके।