Himachal News;मत्स्य विभाग ने लाहौल स्पीति जिले में 10,000 ब्राउन ट्राउट और रेनबो ट्राउट मछली के बीज का किया संग्रहण 

Published On:

लाहौल-स्पीती ;  मत्स्य विभाग ने लाहौल स्पीति जिले में 10,000 ब्राउन ट्राउट और रेनबो ट्राउट मछली के बीज का किया संग्रहण 

मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश ने लाहौल स्पीति जिले में 10,000 ब्राउन ट्राउट और रेनबो ट्राउट मछली के बीज का संग्रहण किया। इनमें से लगभग 1,500 शिशु झील में, 3,000 गोशाल गांव में, 3,000 जिस्पा में भागा नदी में और 2,500 दीपक ताल झील में छोड़े गए। विभाग का उद्देश्य मत्स्य आखेट को बढ़ावा देना और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।

इस दोरान  अरुण कांत, उपनिदेशक मत्स्य विभाग गोपाल चौहान, मत्स्य अधिकारी .देव राज, उप निरीक्षक , ग्राम पंचायत शिशु, गोशाल और जिस्पा के पदाधिकारी और स्थानीय निवासी

उपनिदेशक मत्स्य विभाग ने स्थानीय निवासियों और ग्राम पंचायत पदाधिकारियों से अवैध शिकार पर रोक लगाने और जल संसाधनों की रक्षा करने में सहयोग देने का आग्रह किया। निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल ने कहा कि विभाग मत्स्य संग्रहण और संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मत्स्य संग्रहण न केवल मत्स्य आखेट को बढ़ावा देता है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलता है।

मत्स्य विभाग की इस पहल से लाहौल घाटी में मत्स्य आखेट की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।