Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: पशुशाला में करंट लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Published On:

  कांगड़ा:   हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: पशुशाला में करंट लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

काँग ड़ा जिला के देहरा उपमंडल स्थित जसवा प्रागपुर क्षेत्र के बढ‌‌‌‌‌‌‌हु गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 65 वर्षीय बलदेव सिंह की पशुशाला में करंट लगने से मौत हो गई।

बलदेव सिंह एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और रोज की तरह रविवार सुबह अपने पशुओं की देखभाल के लिए पशुशाला गए थे।

– बलदेव सिंह को किसी अज्ञात विद्युत स्रोत के संपर्क में आने से करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई।

– घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

– पोस्टमार्टम के लिए शव देहरा अस्पताल भेजा गया है।

– बलदेव सिंह का बेटा वर्तमान में दुबई में नौकरी करता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई थी।

– वह आज गांव पहुंच रहा है, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

– परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस दर्दनाक हादसे से सदमे में हैं।

 

– पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

– पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

– प्रशासन ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।