Himachal News: झील में मिला युवती का शव,फैली सनसनी

Published On:

झील में मिला युवती का शव,फैली सनसनी
तूफान मेल न्यूज,नैनीताल। जिले के भीमताल में उस समय सनसनी फैल गई जब झील में एक युवती का शव मिला।

लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने भीमताल झील से युवती के शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

युवती कौन है और उसकी मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। नैनीताल की भीमताल झील में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने भीमताल झील किनारे एक शव को उतराते हुए देखा।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची भीमताल पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया।

प्रथम दृष्टया शव एक दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवती की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

शव की जेब से या आसपास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।