ब्रेकिंग: मणिकर्ण के सुमारोपा में पेड़ गिरने से दो पर्यटक महिलाएं आई चपेट में

Published On:

ब्रेकिंग: मणिकर्ण के सुमारोपा में पेड़ गिरने से दो पर्यटक महिलाएं आई चपेट में

तूफान मेल न्यूज,मणिकर्ण। जिला कुल्लू की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के सुमारोपा में एक विशालकाय पेड़ गिरने से दो पर्यटक महिलाएं उसकी चपेट में आई है। महिलाएं गंभीर रूप से कोमा में चली गई है और तुरंत महिलाओं को अस्पताल के लिए उनके परिजनों द्वारा रवाना किया गया है। महिलाएं ठीक या नहीं इसकी अभी सूचना नहीं है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है तेज अंधड़ के कारण पेड़ टूट गया। यह घटना पार्वती नदी के किनारे घटी है जब पर्यटक यहां अठखेलियां कर रहे थे कि अचानक पेड़ गिर गया। SHO संजीव बालिया ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच हो रही है।