Himachal News : पांवटा-शिलाई मार्ग पर भूस्खलन, चलती कार पर गिरे पत्थर, लोगों ने भागकर बचाई जान

Last Updated:

Himachal News:  सिरमौर.  पांवटा-शिलाई मार्ग पर भूस्खलन, चलती कार पर गिरे पत्थर, लोगों ने भागकर बचाई जान

शुक्रवार को पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे. अचानक पत्थर गिरने से  कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई साथ ही वहां का कर रहे मजदूर भी भागे।

पहाड़ी से पत्थर गिरने से किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां उत्तरी गांव के पास पहाड़ी से भयानक लैंडस्लाइड हुआ

जिसके बाद लोग अपनी जान बचाकर भागे। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार लैंडस्लाइड वाली जगह के ठीक नीचे खड़ी है।

गनीमत यह रही कि लैंडस्लाइड होने से ठीक पहले कार में सवार लोग नीचे उतर गए थे। वहीं, वीडियो में लैंडस्लाइड के दौरान वहां काम कर रहे मजदूर भी भागते हुए नजर आए।