Himachal News;चंडीगढ़। HRTC की नई बस सेवा ‘हिमधारा’ पर पंजाब में पत्थरबाजी

Published On:

Himachal News; चंडीगढ़। HRTC की नई बस सेवा ‘हिमधारा’ पर पंजाब में पत्थरबाजी

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की नई बस सेवा ‘हिमधारा’ पर पंजाब में हमला हुआ है। यह बस चामुंडा से वृंदावन जा रही थी, जब नंगल आनदपुर साहिब मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने पत्थरबाजी की। हमले में बस का सामने का शीशा टूट गया

लेकिन यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार शाम को हुआ था। हमलावरों ने रात करीब 11 बजे बस पर पत्थर फेंके। बस चालक ने तुरंत बस रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावर फरार हो गए।

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।अप्रैल में भी पंजाब में हिमाचल की बसों पर हमले हुए थे। खालिस्तानी समर्थकों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद HRTC ने पंजाब में नाइट स्टे बंद किया था।बाद में दोनों राज्यों के CM की बातचीत के बाद बस सेवाएं फिर से शुरू हुईं।