Himachal News ;बंजार पहुंचे सीएम 75 करोड़ के विकास कार्य जनता को समर्पित,CM का भव्य स्वागत

Published On:

Himachal News; कुल्लू    “एक शाम गांव के नाम” कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बंजार पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर उन्होंने ग्रेट हिमालयन पार्क शाई रोपा में 75 करोड़ के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया और उसके बाद क्षेत्र के सरची गांव के लोगों के साथ एक रात बिताएंगे। सरची गांव के लोग पहली बार गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे।

ग्रामीणों में मुख्यमंत्री दौरे को लेकर भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र की जनता को करोड़ों की सौगात दी। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का रात्रि ठहराव सरची गांव में होगा। मुख्यमंत्री गांव पहुंचकर सीधे जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री एक शाम गांव के नाम कार्यक्रम के तहत जिला कुल्लू के सरची गांव में एक रात गांव की जनता के साथ बिताएंगे।

एक शाम ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम के तहत प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का रोडमैप तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद पहली बार सरकारी कार्यक्रम के तहत बंजार आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक दिवसीय दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।

एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। एपीएमसी चैयरमेन मियां राम सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के इस दौरे को सफल बनाने के लिए बंजार क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे।