आनी के पहले यूपीएससी उतीर्ण डॉ. विजय सिंह के सम्मान में आनी में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

Spread the love

वर्तमान में यूपी सरकार में बतौर उपायुक्त दे रहे सेवाएं

ऋषव शर्मा, आनी ।

वर्तमान में यूपी सरकार में सेवाएं दे रहे आनी के पहले यूपीएससी उतीर्ण डॉ. विजय सिंह इन दिनों अपने पैतृक गांव आये हैं। उनके आगमन पर आनीवासियों में खुशी की लहर है। आनी कस्बे वासियों ने डॉ. विजय सिंह के सम्मान में एक नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया।

इस दौरान जहां कस्बे के प्रबुद्ध वर्ग . स्थानीय व्यापार मंडल तथा प्रेस क्लब ऑफ आनी द्वारा प्रीतिभोज का प्रबंध किया गया. वहीं डॉ. विजय सिंह के साथ आनी क्षेत्र. आनी कस्बे की समस्याओं, मांगों और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। बता दें कि डॉ. विजय सिंह वर्ष 2016 में यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं।

उन्हें भारतीय राजस्व सेवा के तहत यूपी सरकार में काम करने का मौका मिला। वर्तमान में डॉ. विजय सिंह भारतीय राजस्व सेवा के तहत यूपी रीजन के नोएडा में बतौर उपायुक्त ( राजस्व ) अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें प्रशासनिक. विजिलेंस. वित्त. इंफ्रास्ट्रक्चर. न्याययिक विभाग का दायित्व सौंपा गया है। नागरिक अभिनन्दन समारोह के दौरान डॉ. विजय सिंह ने सभी उपस्थित लोगों के साथ अपने अनुभव सांझा किये और आनी कस्बे में ट्रैफिक जाम .

पार्किंग की सुविधा के न होने. कस्बे की गलियों. नदी नालों के किनारे गंदगी आदि कई समस्याओं के अलावा आनी को फिर से नगर पंचायत बनाने को लेकर प्रयासरत रहने आदि कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और अपने बहुमूल्य सुझाव भी सांझा किये। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और एक ग्राम पंचायत के साथ रहकर आनी जैसे विकराल होते कस्बे का विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि आनी को जल्द ही नगर पंचायत बनाने को लेकर आप सभी प्रशासन. सरकार के साथ प्रयास करें।

डॉ. विजय सिंह ने कहा कि समाज से हमें नाम. धन. रुतबा आदि बहुत कुछ हासिल होता है और हमारा दायित्व बनता है कि हम जहां रह रहे हैं. जीवन यापन कर रहे हैं उस समाज की बेहतरी के लिए मिलजुलकर कार्य करें। उन्होंने आनी कस्बे और क्षेत्र की बेहतरी के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक सांझा मंच तैयार करने की भी राय दी।इस दौरान आनी के वरिष्ठ नागरिक गंगा राम चंदेल. बार एसोसिएशन आनी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा. व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल. कार्यक्रम आयोजक श्यामा नन्द. पूर्व जिला परिषद सदस्य रफ्तार ठाकुर. व्यापार ओंकार शाह. शशि मल्होत्रा,. योगेश वर्मा.नवल ठाकुर.सुभाष शर्मा.पूर्ण चन्द शर्मा.टिकमा शर्मा. गुलाब ठाकुर.धर्मेंद्र गुप्ता.संजय शर्मा. श्यामानन्द. देवेंद्र शर्मा.संजीव सूद.छविंद्र शर्मा.जितेंद्र गुप्ता.शिवराज शर्मा. चमन शर्मा .दीवान राजा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!