तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,
कुल्लू जिला ब्राह्मण जनकल्याण सभा ने भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके शास्त्रोंक्त विधि से पूजा की और आरती की।

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता है, खासकर आज के समय में जब समाज में बुराइयां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र दोनों के महत्व को समझाया है।

जनकल्याण सभा के अध्यक्ष देव राज ने कहा कि सभा अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है और सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर सभा के महासचिव लीला गोपाल पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा, सभा के संविधान कमेटी के सदस्य हेमराज शर्मा, संगठन सचिव प्रदीप शर्मा, परशुराम वाहिनी के जिला संयोजक संजू शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।