तूफान मेल न्यूज , कुल्लू । देव श्रीबड़ा छमाहूं के छेतु गुर हुकम सिंह का निधन हो गया है। इस घटना से देव समाज में शोक की लहर है। वे लंबे समय से देवता के गुर रहे और छेतु खानदान से थे। देव समाज ने उनकी मृत्यू पर गहरा शोक प्रकट किया है।

देव समाज का कहना है कि उनका समर्पण देव समाज में जीवित रहेगा। यह देव समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। आज देव समाज में मानो एक युग का अंत हो गया। देव समाज ने
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।