Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
तुफान मेल न्यूज, कुल्लू.
देखें वीडियो,,,,,,
सुक्खू को पूर्व मंत्री गोविंद सिंह का सुझाव अपने नाम के आगे सुक्खू की जगह दुक्खू लगाना चाहिए कुल्लू। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने एक बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह अपने नाम के आगे सुक्खू लगाते हैं लेकिन यह नाम जच नहीं रहा है और सुक्खू को अपने नाम के पीछे दुक्खू लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इनके राज में मित्र मंडली के अलावा सुक्खी कोई नहीं। हिमाचल की आम जनता को दुःखी कर रखा है। इस लिए सुक्खू नाम की जगह दुक्खू सही लगेगा। अब गोविंद सिंह के ब्यान ने पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा कर आग लगा दी है। उधर इस बयान की हर जगह चर्चा हो रही है।
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग इस सरकार से दुःखी है कोई भी खुश नहीं है। 1800 से अधिक संस्थान बंद कर दिए हैं और चुनाव जीतने के लिए झूठ बोला। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट दिशाहीन है और इसका आम लोगों को कोई फायदा नहीं होने बाला है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के बजट में कटौती की गई है और सुक्खू का चेहरा कुछ और है और करते कुछ और है।

उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत लाभार्थियों को पैसा नहीं मिल रहा है। वृद्ध आश्रमों को मिलने बाली सहायता बंद हो गई है। विधवा पेंशन व अन्य पेंशन रुकी पड़ी है। हिम केयर योजना निजी अस्पतालों में बंद कर दी है। अधिकतर शिक्षण संस्थान बंद कर दिए है। उन्होंने कहा कि जो सरकार पर्यटन के दुहाई दे रही है वही पर्यटन का सत्यानाश कर रही है। यहां आने बाले पर्यटकों पर टैक्स पर टैक्स लगाया जा रहा है। बोल्बो बसों को तंग किया जा रहा है जो यहां के लिए पर्यटक लाती है। टेक्सी बालों को तंग किया जा रहा है जो यहां को पर्यटक लाती है। ऑल इंडिया परमिट बाली टैक्सियों से भी अन्य टेक्स लिए जा रहे हैं। पर्यटक वाहनों को रोका जा रहा है और उनसे उगाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन भ्र्ष्टाचार का अड्डा बन गया है और मनाली में बोल्बो बसों से ग्रीन टैक्स के अलावा 500 रुपए पार्किंग के बसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन टेक्स की यह सरकार धज्जियां उड़ा रही है।