तुफान मेल न्यूज, मंडी. मंडी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने विक्टोरिया पुल से छलांग लगा दी। यह घटना तब हुई जब लड़की के पिता ने रात में उसका मोबाइल फोन ले लिया था।

लड़की का शव ब्यास नदी में 800 मीटर की दूरी पर मिला है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, यह बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने रात में उसका मोबाइल फोन ले लिया था, जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया।