लाहौल के सीसु में पुलिस जवान द्वारा स्थानीय चालक की पिटाई करना निंदनीय: गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,मनाली। लाहौल के सिसु में एक पुलिस जवान द्वारा बुरुआ गांव के टेक्सी चालक की बेरहमी से पिटाई करना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना न केवल सुक्खू सरकार की प्रशासनिक विफलता को उजागर करती है, बल्कि पुलिस तंत्र के बढ़ते दमनकारी रवैये को भी दर्शाती है। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मीडिया को जारी व्यान में कहे।बुधवार शाम को गोविंद सिंह ठाकुर पीड़ित चालक नीतिन के घर बुरुआ पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार के कुशासन के कारण जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी पुलिसकर्मी पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यदि शीघ्र न्याय नहीं मिलता, तो इस मामले को लेकर स्थानीय जनता के साथ प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!