देखें वीडियो,,,,,,अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में चलेगा अपना पुस्तकालय संग्रह अभियान- ओम कांत ठाकुर


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

पुस्तकें दान करने के लिए इंदिरा मार्केट में स्थापित किया जाएगा

तुफान मेल न्यूज,मंडी

देखें वीडियो,,,,,

जिला प्रशासन मंडी 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में अपना पुस्तकालय संग्रह अभियान चलाने जा रहा है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी साहित्य और प्रतियोगिता से संबंधित पुरानी किताबों को पुस्तकालय में पढ़ने के लिए दान कर सकता है।
एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया मंडी में ने बताया कि उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार पुस्तकालय संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें जिला भर में जहां जहां भी अपना पुस्तकालय खोलने की योजना है, उसके लिए यह पुस्तकें इकट्ठा की जा रही है। इसके लिए इंदिरा मार्केट में कियोस्क स्थापित किया जाएगा। वहां जो भी लोग इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं वहां पर दान कर सकता है। उन्होंने आने वाली नई पीढ़ी के लिए इस अभियान मंें अधिक से अधिक पुस्तकें दान करने का आह्वान किया है। पुस्तकें खरीदने के लिए मौद्रिक दान भी किया जा सकता है। जिला प्रशासन पुस्तकें दान करने वालों के लिए होम रिसीविंग की सुविधा भी देने जा रहा है। इसके लिए दानी को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
उन्होंने दानी सज्जनों से अनुरोध किया कि पुरानी पाठय पुस्तकें, अत्यधिक क्षतिग्रस्त पुस्तकें और तीन वर्ष से पुरानी प्रतियोगी पुस्तकों को दान न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!